inshorts

बैंक से धोखाधड़ी करने के आरोप में सिंगापुर में भारतीय महिला को 6 महीने की हुई जेल

सिंगापुर में लोन लेने के लिए जाली दस्तावेज़ जमा कराकर बैंक से धोखाधड़ी करने के मामले में सोमवार को भारतीय मूल की एक महिला को 6-महीने की जेल की सज़ा सुनाई गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने विज्ञापन के ज़रिए वॉट्सऐप पर 'चार्ल्स' नामक व्यक्ति से संपर्क किया जिसने लोन लेने से संबंधित फर्ज़ी दस्तावेज़ बनवाने में उसकी मदद की।