बैंकॉक एयरपोर्ट पर 109 जंगली जानवरों के साथ पकड़ी गईं 2 भारतीय महिलाएं, हुईं गिरफ्तार

बैंकॉक एयरपोर्ट पर 2 भारतीय महिलाओं के सूटकेस में 109 जंगली जानवरों के मिलने के बाद उन्हें सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इन जानवरों में सफेद रंग की 2 पॉकूपाइन, 2 अर्माडिलो, 35 कछुए, 50 छिपकली और 20 सांप शामिल थे। इन जानवरों को थाई एयरवेज़ की फ्लाइट से चेन्नई एयरपोर्ट ले जाने की योजना थी।