बैंकॉक से भारत आए यात्री के बैगेज में मिला बंदर, 15 सांप, 5 पायथन और 2 कछुए

बैंकॉक से आए यात्री को चेन्नई एयरपोर्ट पर ज़िंदा जानवरों के साथ पकड़ा गया है। इनमें एक डे ब्राज़ा बंदर, 15 किंग स्नेक, 5 बॉल पायथन और 2 अल्दाब्रा कछुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अवैध तरीके से लाए गए जानवरों को ऐनिमल्स क्वारंटीन ऐंड सर्टिफिकेशन सर्विसेज़ (एक्यूसीएस) से परामर्श लेकर थाई एयरवेज़ से उनके मूल देश वापस भेज दिया गया।

Load More