बैंकों की फर्ज़ी वेबसाइट बनाकर धोखाधड़ी करने के तरीके से सरकार ने लोगों को किया आगाह
इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने एक नई तरह की धोखाधड़ी की चेतावनी दी है जिसमें संवेदनशील डेटा चुराने के लिए एनजीआरओके प्लैटफॉर्म के ज़रिए बैंकों की नकली वेबसाइट की होस्टिंग की जाती है। बकौल सरकार, "इसमें यूज़र को...एसएमएस पर ngrok.io/xxxbank से समाप्त होने वाला फर्ज़ी लिंक मिलता है।" लिंक पर क्लिक करते ही यूज़र के पैसे कट सकते हैं।