बैंकों को पुलिसवालों और दूसरे ग्राहकों को लोन न देने का कोई निर्देश नहीं: वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि बैंकों को पुलिसकर्मियों जैसे ‘संवेदनशील ग्राहकों’ को लोन नहीं देने को लेकर कोई विशेष निर्देश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, "बैंक केवाईसी और अन्य रेटिंग के आधार पर आकलन करते हैं। मैं नहीं समझती कि बैंकों को ऐसा कोई विशेष निर्देश दिया गया है कि...इन्हें लोन ना दें।’’