बैक इन ऐक्शन: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज़ से पहले अभ्यास की तस्वीरें शेयर कर रोहित

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज़ से पहले अभ्यास करते हुए अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "बैक इन ऐक्शन।" वहीं, बीसीसीआई ने भी सीरीज़ शुरू होने से पहले अभ्यास करते हुए विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ियों की तस्वीरें शेयर की हैं। इससे पहले रोहित को न्यूज़ीलैंड दौरे के लिए आराम दिया गया था।