inshorts

बैगेज संभालने वाली युवती की यूएस के एयरपोर्ट पर कन्वेयर बेल्ट में बाल फंसने के बाद हुई मौत

अमेरिका में न्यू ऑरलियन्स इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर बैगेज हैंडल करने वाली एक 26-वर्षीय युवती की हाल ही में एक कन्वेयर बेल्ट में बाल फंसने के बाद मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना तब हुई जब वह फ्रंटियर एयरलाइंस के एक विमान से बैग उतार रही थी। युवती को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।