विश्व नंबर 3 बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने स्पेन के हुएलवा में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में हमवतन व विश्व नंबर 6 लक्ष्य सेन को 17-21, 21-14, 21-17 से हराया। इस जीत के साथ 28-वर्षीय श्रीकांत विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बन गए। 20-वर्षीय लक्ष्य को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कांस्य पदक मिलेगा।