बॉक्सर अल्वारेज़ ने मैक्सिकन झंडे का कथित रूप से अपमान करने को लेकर मेसी को दी धमकी

वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर साउलो केनालो अल्वारेज़ ने लियोनेल मेसी को फीफा विश्व कप-2022 में मेक्सिको के खिलाफ अर्जेंटीना की जीत के बाद कथित तौर पर मैक्सिकन झंडे का अपमान करने को लेकर धमकी दी है। उन्होंने दावा किया कि मेसी ने जानबूझकर मैक्सिकन जर्सी पर पैर रखा। अल्वारेज़ ने ट्वीट किया, "मेसी भगवान से...प्रार्थना करें कि...मैं उन्हें नहीं ढूंढ पाऊं।"