ब्रिटिश बॉक्सर आमिर खान ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि उन्हें बेवजह अमेरिका में एक फ्लाइट से उतार दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी ने शिकायत की थी कि उनके सहयोगी ने मास्क 'ठीक से नहीं पहना' था जिसके बाद दोनों को फ्लाइट से उतार दिया गया। उन्होंने ट्वीट किया, "...#Notallterrorists (सब आतंकवादी नहीं)।"