बॉम्बे एचसी का मनी लॉन्डरिंग केस में नवाब मलिक की ज़मानत याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मनी लॉन्डरिंग मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक की ज़मानत याचिका पर तत्काल सुनवाई से मंगलवार को इनकार कर दिया। दरअसल, मलिक ने विशेष अदालत में ज़मानत याचिका खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। गौरतलब है, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मलिक को बीते फरवरी में गिरफ्तार किया था।