बॉम्बे एचसी ने शीना बोरा मर्डर की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की ज़मानत याचिका की खारिज
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को शीना बोरा हत्या मामले में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की ज़मानत याचिका खारिज कर दी। बकौल रिपोर्ट, अपने ड्राइवर श्यामवर राय और पूर्व पति संजीव खन्ना के साथ मिलकर अप्रैल 2012 में अपनी बेटी शीना बोरा (24) की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या करने को लेकर मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया था।