inshorts

बॉम्बे एचसी से ज़मानत मिलने के 1 हफ्ते बाद रिहा हुए भीमा कोरेगांव मामले में आरोपी तेलतुंबडे

बॉम्बे हाईकोर्ट से ज़मानत मिलने के 1-सप्ताह बाद शनिवार को भीमा कोरेगांव मामले में आरोपी 73 वर्षीय आनंद तेलतुंबडे जेल से रिहा हो गए। गौरतलब है कि तेलतुंबडे की ज़मानत के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया था। तेलतुंबडे को इस मामले में अप्रैल 2020 में गिरफ्तार किया गया था।