बॉम्बे हाईकोर्ट की हिंदी को राष्ट्रभाषा बताने वाली टिप्पणी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई
बॉम्बे हाईकोर्ट की हिंदी को राष्ट्रभाषा बताने वाली टिप्पणी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। दरअसल, एक तेलुगु भाषी आरोपी ने हाईकोर्ट में अपनी ज़मानत याचिका में कहा था कि पुलिस द्वारा उन्हें सूचना हिंदी में दी गई जबकि वह केवल तेलुगु समझता है। हाईकोर्ट ने हिंदी को राष्ट्रभाषा बताते हुए यह याचिका खारिज कर दी थी।