बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपांकर बनाए गए सुप्रीम कोर्ट के नए जज
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने बताया है कि बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपांकर दत्ता को पदोन्नत कर सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट में 57-वर्षीय जस्टिस दत्ता का कार्यकाल 8-फरवरी 2030 तक होगा। जस्टिस दत्ता के पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 28 हो जाएंगी।