बॉयफ्रेंड द्वारा बेटे को पति जैसा बदसूरत बताने पर महिला ने बच्चे को किया था टॉर्चर: पुलिस
तमिलनाडु पुलिस ने बताया है कि 2 साल के बेटे को टॉर्चर करने और उसका वीडियो बनाने के आरोप में आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार 22-वर्षीय महिला को अपने बच्चे से नफरत थी। बकौल पुलिस, महिला का बॉयफ्रेंड बच्चे को उसके पति की तरह बदसूरत कहता था जिससे वह लगातार बेटे को पीटती और उसका वीडियो रिकॉर्ड कर उसे भेजती थी।