बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ मैच खेलेगा भारत 'ए'
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर 2024 से शुरू होने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी) से पहले ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ भारत 'ए' 2 प्रथम श्रेणी मैच खेलेगा। ऑस्ट्रेलिया 'ए' और भारत 'ए' के बीच पहला मुकाबला 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक जबकि दूसरा मुकाबला 7 नवंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा।