छतरपुर (मध्य प्रदेश) में 50-फीट गहरे बोरवेल में गिरने वाले 5-वर्षीय दीपेंद्र के पिता और दादा के खिलाफ पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों पर जानबूझकर बोरवेल खुला छोड़ने और उसकी वजह से मौत की संभावना की परिस्थिति बनाने का आरोप लगाया। दीपेंद्र को 7-घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बचाया गया था।