कर्नाटक में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से ठीक एक दिन पहले राज्य के शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश ने रविवार को कहा कि किसी भी छात्रा को परीक्षा हॉल के अंदर हिजाब पहनने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, "छात्राएं हिजाब पहनकर कैंपस में आ सकती हैं...लेकिन हॉल में प्रवेश करने से पहले उन्हें इसे हटाना होगा।"