केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया है कि एअर इंडिया के विनिवेश के लिए बोलियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा, "सरकार अब मिली हुई बोलियों के तकनीकी पहलुओं का मूल्यांकन कर रही है।" उन्होंने कहा, "हमें बहुत उम्मीद है...और अब हम इस पूरी प्रक्रिया को उसके तार्किक निष्कर्ष तक ले जाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।"