बोस ऐसे महामानव थे, जो संसाधनों की चुनौती से परे थे: नेताजी की मूर्ति का अनावरण कर पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में इंडिया गेट के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति का अनावरण करने के दौरान कहा, "बोस ऐसे महामानव थे...जो पद और संसाधनों की चुनौती से परे थे।" पीएम मोदी ने कहा, "नेताजी की स्वीकार्यता ऐसी थी...कि पूरा विश्व उन्हें नेता मानता था।" बकौल पीएम, "नेताजी के पास विचार व नज़रिया था।"