inshorts

बोहनी कराओ, ₹200 दो, रिटायर होने वाला हूं: वीडियो में लोगों से कहता दिखा यूपी का लेखपाल

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) में वरासत के नाम पर रिश्वत लेते हुए एक लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लेखपाल लोगों से कह रहा है, "बोहनी कराओ, ₹200 दो, 4 भाइयों से ₹1,000-₹1,000 लिए हैं। अब रिटायर होने वाला हूं...सिर्फ 4-6 महीने का मेहमान हूं।" एसडीएम के मुताबिक, लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।