पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती का एक वीडियो ऑनलाइन शेयर किया जा रहा है जिसमें वह कह रही हैं, "ब्यूरोक्रेसी कुछ नहीं होती है, यह हमारी चप्पल उठाती है...आपको क्या लगता है कि ब्यूरोक्रेसी नेता को घुमाती है? नहीं! हमसे पूछिए 11 साल केंद्र में मंत्री रहे हैं।" उन्होंने कहा, "ब्यूरोक्रेसी की औकात क्या है...हम उन्हें तनख्वाह दे रहे हैं।"