ब्रह्मोस मिसाइलों की आपूर्ति के लिए रक्षा मंत्रालय ने साइन की ₹1,700 करोड़ की डील

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को सतह-से-सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइलों के ₹1,700 करोड़ के सौदे पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत भारतीय नौसेना को दो पी-15बी वर्ग के लिए 35 लड़ाकू और 3 अभ्यास ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइलों की आपूर्ति होगी। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "इन मिसाइलों से नौसेना के फ्लीट असेट्स की ताकत बढ़ेगी।"