ब्राज़ील के खिलाफ शर्ट उतारकर जश्न मनाने पर कैमरून के अबूबकर को किया गया मैदान से बाहर

2022 फीफा विश्व कप में ब्राज़ील के खिलाफ ऐतिहासिक गोल दागने के बाद कैमरून के स्ट्राइकर विंसेंट अबूबकर ने शर्ट उतारकर जश्न मनाया जिसके बाद रेफरी ने उन्हें मैदान से बाहर निकाल दिया। मैच के दौरान पहले भी अबूबकर को एक येलो कार्ड मिला था। गौरतलब है, कैमरून फीफा विश्व कप में ब्राज़ील को हराने वाला पहला अफ्रीकी देश बना।