वेस्टइंडीज़ के पूर्व ऑल-राउंडर ड्वेन ब्रावो ने पहले वनडे में भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हुए वेस्टइंडीज़ के वनडे कप्तान कायरन पोलार्ड को 'लापता' वाली तस्वीर से इंस्टाग्राम पर ट्रोल किया है। ब्रावो ने मीम के साथ लिखा, "दोस्तों...अगर आपके पास कोई जानकारी है...कृपया मुझे इनबॉक्स करें या पुलिस को सूचना दें।"