ब्राज़ील के मॉडल की 9 पत्नियों में से 1 चाहती है तलाक; मॉडल बोला- 10 पत्नियां रखना चाहता हूं

ब्राज़ील के पुरुष मॉडल ऑर्थर ओ उर्सो की 9 पत्नियों में से 1 उनसे तलाक लेना चाहती है। बकौल उर्सो, मोनोगैमी रिलेशनशिप की चाहत के चलते उनकी पत्नी तलाक चाहती हैं। हालांकि, उर्सो ने कहा कि उनकी हमेशा इच्छा रही है कि उनकी 10 पत्नियां हों इसलिए वह और महिलाओं से शादी करने की योजना बना रहे हैं।