ब्राज़ील में उड़ान के दौरान खुला विमान का दरवाज़ा, यात्रियों ने करीब 20 मिनट तक पकड़े रखा

ब्राज़ील में उड़ान के दौरान एक विमान का दरवाज़ा खुल जाने का मामला सामने आया है। दरवाज़े का हैंडरेल इंजन के प्रॉपेलर से टकरा गया था जिसके बाद विमान के सुरक्षित लैंड होने तक यात्रियों ने कथित तौर पर करीब 20 मिनट तक उसे बंद करके पकड़े रखा। ऐम्ब्रेयर 110 बैंदियरांते विमान में 15 से 21 यात्री बैठ सकते हैं।