ब्राज़ीलियाई फुटबॉलर ने कहा- पूर्व पत्नी की नीस बनने वाली है उनके बच्चे की मां
ब्राज़ीलियाई फुटबॉलर हल्क ने बताया है कि उनकी पूर्व पत्नी ईरान एंजेलो की नीस कैमिला उनके बच्चे की मां बनने वाली हैं। एक तस्वीर में वह और कैमिला अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पकड़े हुए हैं। हल्क ने एंजेलो से 12-साल की शादी खत्म करने के बाद 2019 में कैमिला को डेट करना शुरू किया था। हल्क व एंजेलो के 3 बच्चे हैं।