ब्रिटिश उच्चायुक्त ने मुंबई में वडा पाव का लिया आनंद; शेयर की तस्वीर
भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त ऐलेक्स एलिस ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह वडा पाव का आनंद लेते दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, "मुंबई में वडा पाव खाने का हमेशा समय होता है।" एलिस की तस्वीर में उनके पीछे गेटवे ऑफ इंडिया नज़र आ रहा है और वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात भी कर चुके हैं।