ब्रिटिश गृह मंत्री के पिता ने गोवा में संपत्ति पर अवैध कब्ज़े की शिकायत दर्ज कराई, जांच शुरू

ब्रिटेन की भारतीय मूल की नव-नियुक्त गृह मंत्री सुएला ब्रावमेन के पिता क्रिस्टी फर्नांडिस ने शिकायत दर्ज कराई है कि गोवा में उनकी 2 पैतृक संपत्तियों पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कब्ज़ा कर लिया है। ये संपत्ति 13,900 वर्ग मीटर में फैली है। एसपी (एसआईटी) निधि वासन के मुताबिक, केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है।