ब्रिटिश महारानी के गार्ड ने अपने रास्ते में आने पर बच्चे को ज़मीन पर गिराया, वीडियो हुआ वायरल
टावर ऑफ लंदन में ब्रिटिश महारानी के एक गार्ड ने अपने रास्ते में एक बच्चे के आने पर उसे नीचे गिराकर उसे लांघते हुए बढ़ गया। वायरल हुए वीडियो में गार्ड को लड़के के ऊपर पैर न रखने की कोशिश करते देखा जा सकता है। सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक, गार्ड्स ने मार्च के बारे में लोगों को चेतावनी दी थी।