ब्रिटिश राजनयिक ने भारतीय शख्स से की शादी, तस्वीर शेयर कर कहा- अतुल्य भारत
ब्रिटिश राजनयिक रियानॉन हैरीज़ ने हिमांशु पांडे नामक भारतीय शख्स से शादी की अपनी एक तस्वीर शेयर की है। हैरीज़ ने ट्विटर पर लिखा, "जब मैं 4 साल पहले भारत पहुंची थी...बहुत सारे सपने और उम्मीदें थीं...लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था...कि मैं अपने प्यार से मिलूंगी...मुझे यह खुशी अतुल्य भारत में मिली...बहुत खुश हूं कि भारत हमेशा घर रहेगा।"