ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का पहला संयुक्त आधिकारिक पोट्रेट हुआ जारी
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन का एक नया पोट्रेट गुरुवार को जारी किया गया जो कपल को एकसाथ दिखाने वाली पहली आधिकारिक कलाकृति है। इसे बनाने वाले कलाकार जेमी कोरेथ ने बताया, "मैं चाहता था कि यह तस्वीर कपल के निजी और सार्वजनिक जीवन के बीच संतुलन की भावना पैदा करे।"