ब्रिटेन ने कोविड-19 संक्रमितों के लिए सेल्फ आइसोलेशन की अनिवार्यता को किया खत्म

ब्रिटेन सरकार ने 'कोविड के साथ जीने' की योजना के तहत कोरोना वायरस संक्रमितों के लिए अगले सप्ताह से सेल्फ आइसोलेशन की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। वहीं, सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर लगाए गए सभी कानूनी प्रतिबंधों को समाप्त किए जाने की भी बात कही है। बकौल सरकार, कोविड-19 को अब फ्लू की तरह समझा जाएगा।