ब्रिटेन में कोविड-19 मरीज़ों की मौत का आंकड़ा 1.5 लाख के पार, यूरोप में दूसरा सबसे अधिक

ब्रिटेन में कोविड-19 से अब तक 1,50,154 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, ब्रिटेन में रविवार को कोविड-19 के 1,41,472 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 97 मरीज़ों की मौत हुई। इसके साथ ही यूरोप में रूस (3,14,604) के बाद ब्रिटेन दूसरा देश है जहां कोविड-19 से सबसे अधिक मौतें अब तक दर्ज की गई हैं।