inshorts

ब्रिटेन में चर्च में चुनावी सभा के दौरान कई बार चाकू मारे जाने के बाद सांसद की मौत

ब्रिटेन के सांसद डेविड एमेस को उनके निर्वाचन क्षेत्र लेघ-ऑन-सी में शुक्रवार को एक चर्च में चुनावी चर्चा में आए एक शख्स ने कई बार चाकू मार दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया है। बकौल पुलिस, "हम घटना के संबंध में किसी अन्य की तलाश नहीं कर रहे हैं।"