ब्रिसबेन के होटल में मेरी पत्नी रोने लगी थीं, वह भावनाएं काबू में नहीं रख पाईं: अश्विन

पिछले साल कोविड-19 प्रतिबंधों के बीच भारतीय टीम के ब्रिसबेन पहुंचने को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने कहा, "ब्रिसबेन पहुंचने पर हमें एक होटल के कमरे में रखा गया और कहा गया- 'आप बाहर नहीं जा सकते'।" बकौल अश्विन, "10 मिनट बाद मैंने रोने की आवाज़ें सुनीं...मैंने देखा कि मेरी पत्नी रो रही थीं...वह भावनाओं को काबू में नहीं रख पाईं।"