ब्रुकलिन में सबवे स्टेशन पर फायरिंग का संदिग्ध गिरफ्तार, पहले भी 9 बार हो चुका है अरेस्ट

न्यूयॉर्क (अमेरिका) के ब्रुकलिन में सबवे स्टेशन पर गोलीबारी करने के 62-वर्षीय संदिग्ध आरोपी फ्रैंक रॉबर्ट जेम्स को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बकौल पुलिस, जेम्स न्यूयॉर्क में साल 1992 से 1998 तक 9 बार गिरफ्तार हुआ था। गौरतलब है, सबवे स्टेशन पर गोलीबारी में कुल 23 लोग घायल हुए थे जिनमें से 10 को गोली लगी थी।