दिल्ली के बिंदापुर इलाके में एक शख्स ने 22-वर्षीय लड़की की मंगलवार को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। डीसीपी (द्वारका) शंकर चौधरी ने बताया, "प्रथम दृष्टया...पता चला है कि लड़की व आरोपी के बीच फ्रेंडशिप थी लेकिन कुछ कारणों से ब्रेकअप हो गया था जिसके बाद आरोपी ने...उसे मिलने के लिए बुलाकर गुस्से में इस वारदात को अंजाम दिया।"