inshorts

ब्रेग्ज़िट की बेवकूफाना राजनीति: वैक्सीन लगवा चुके भारतीयों के लिए यूके के नए नियम पर किरण

उद्योगपति किरण मजूमदार-शॉ ने कोविड-19 वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाने वाले भारतीयों को वैक्सीनेटेड नहीं मानने के यूके के फैसले को लेकर कहा है, "अगर मैं कह सकती हूं तो...यह ब्रेग्ज़िट की बेवकूफाना राजनीति है...पता नहीं कौन ऐसे फैसले ले रहा है।" नए नियम के तहत दोनों खुराक लगवा चुके भारतीयों को यूके में 10 दिन क्वारंटीन में रहना होगा।