यूएस प्रिवेंटिव सर्विसेज़ टास्क फोर्स (यूएसपीएसटीएफ) ने 2009 के दिशानिर्देशों को बदलते हुए कहा है कि ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग 50-साल नहीं बल्कि 40-साल की उम्र से शुरू होनी चाहिए। यूएसपीएसटीएफ के मुताबिक, अब 40-74 वर्षीय महिलाएं बायएनियल मैमॉग्रफी कराएं। बकौल यूएसपीएसटीएफ, अमेरिका में महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौतों का दूसरा सबसे बड़ा कारण ब्रेस्ट कैंसर है।