ब्रेस्ट कैंसर से उबरने के बाद सीरिया की प्रथम महिला आसमा को हुआ ब्लड कैंसर
सीरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि देश की प्रथम महिला आसमा अल-असद ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, कई लक्षण दिखने और बहुत सारे मेडिकल टेस्ट के बाद आसमा के कैंसर से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। गौरतलब है, आसमा को 5 साल पहले ब्रेस्ट कैंसर हुआ था जिससे वह उबर गई थीं।