ब्रेस्ट मिल्क से ज्वेलरी बनाती है लंदन की महिला; 2023 तक ₹15 करोड़ के कारोबार की है उम्मीद

पुरस्कार विजेता कंपनी 'मैजेंटा फ्लावर्स' की को-फाउंडर साफिया रियाद और उनके पति एडम रियाद ब्रेस्ट मिल्क से ज्वेलरी बनाने का काम करते हैं और उन्हें 2023 तक ₹15 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। साफिया ने कहा, "यह मां व उनके बच्चों के बीच भावनात्मक संबंध स्थापित करता है।" लंदन में रहने वालीं साफिया तीन बच्चों की मां हैं।