पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग ने भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को 2021 का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ चुना है। इसके अलावा हॉग ने पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी और हसन अली को 2021 के 3 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ों में शामिल किया है। गौरतलब है, आईसीसी मेन्स टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर 2021 के दावेदारों में भी अश्विन शामिल हैं।