inshorts

ब्रॉड ने टेस्ट सीरीज़ से बाहर होने के बाद शेयर की फोटो, कहा- चीज़ें एक पल में बदल जाती हैं

पैर में चोट के कारण भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से बाहर होने के बाद इंग्लिश पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि ट्रेनिंग में हर्डल जंपिंग के दौरान उन्हें चोट लगी। उन्होंने लिखा, "चीज़ें एक पल में बदल जाती हैं...भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ मिस करने से निराशा हुई...लेकिन...अब पूरा ध्यान ऑस्ट्रेलिया पर है।"