ब्रॉड ने तोड़ा मैक्ग्रा का रिकॉर्ड, टेस्ट में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले पेसर बने
इंग्लिश पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में अपना 564वां विकेट लेने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल की। 36-वर्षीय ब्रॉड ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ा जिन्होंने टेस्ट में 563 विकेट लिए थे।