स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने वैश्विक नेताओं के पर्यावरण को लेकर किए गए वादों को याद दिलाते हुए उन्हें 'ब्ला, ब्ला, ब्ला' कहते हुए खारिज किया। यूथ फॉर क्लाइमेट समिट (इटली) में उन्होंने कहा, "वापस बेहतर बनाएंगे...ब्ला, ब्ला, ब्ला। ग्रीन इकोनॉमी...ब्ला, ब्ला, ब्ला। 2050 तक उत्सर्जन मुक्त...ब्ला, ब्ला, ब्ला।" बकौल ग्रेटा, "हम तथाकथित नेताओं से यही सुनते हैं।"