ब्लैकस्टोन सौदे के बाद स्पैन्क्स का मूल्यांकन हुआ $1.2 अरब; $5,000 से हुई थी स्थापना

अमेरिका की निजी इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन ने $1.2 अरब (करीब ₹9,000 करोड़) के मूल्यांकन पर शेपवियर फर्म स्पैन्क्स में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने के लिए सहमति जताई है। इसे लेकर 50-वर्षीय सारा ब्लेकली ने कहा, "यह महिला ऑन्ट्रेप्रेन्योर के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण क्षण है।" सारा ने 2000 में अपनी बचत के $5,000 (₹3.7 लाख) से फर्म की स्थापना की थी।