बड़ौदा यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के 819 पदों पर निकली भर्ती, 30 अप्रैल तक करें अप्लाई

महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा ने शैक्षणिक वर्ष 2025-2026 के लिए कुल 819 फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है जिनमें लॉ, आर्ट्स, साइंस ऐंड टेक्नोलॉजी समेत कई विभाग शामिल हैं। यह नियुक्तियां 11 महीने की अस्थाई अवधि के लिए होंगी। उम्मीदवारों को 30-अप्रैल तक यूनिवर्सिटी के पोर्टल के ज़रिए अपने आवेदन जमा करने होंगे।